← कृतिकEnglish

मंदिर

संज्ञा, पुल्लिंग

वह जगह जहाँ भगवान की पूजा होती है; भगवान का घर।

शब्द कहाँ से आया

संस्कृत के मन्दिर से।

दूसरी भाषाओं में

देवालय
संस्कृत
टेंपल temple
अंग्रेज़ी
देवस्थान ದೇವಸ್ಥಾನ
कन्नड़
कोविल கோவில்
तमिल
गुडि గుడి
तेलुगु

शैलियाँ

घुमाने के लिए खींचें
जगदीश मंदिर, उदयपुर, 1651। तस्वीरों से बना सादा मॉडल।

उत्तर भारत का मंदिर: गर्भगृह के ठीक ऊपर उठता घुमावदार शिखर। ओडिशा से लेकर गुजरात और राजस्थान तक मिलता है।

कैसे पहचानें

शिखर
गर्भगृह के ठीक ऊपर घुमावदार मीनार
आमलक
सबसे ऊपर धारियों वाली पत्थर की गोल चकरी
कलश
चकरी के ऊपर घड़े जैसी चोटी
उरुशृंग
मुख्य शिखर से सटे छोटे-छोटे शिखर
जगती
ऊँचा चबूतरा; दरवाज़ों पर कोई मीनार नहीं

मशहूर मंदिर

यहाँ जाना हुआ

जैन मंदिर

जल्द ही

मंदिर जो मैंने देखे

अब तक 12: कहाँ हैं, किसने बनवाए, और कब जाना हुआ। नक्शे पर देखें →

राजवंश

ये मंदिर सोलह राजवंशों ने बनवाए। भारत के 34 राजवंशों के बीच, नक्शे पर देखें →